Advertisement
HomeUttar PradeshAgraमुंबई से लूट लाए 75 लाख रुपये की सुपारी, तीन राज्‍यों की...

मुंबई से लूट लाए 75 लाख रुपये की सुपारी, तीन राज्‍यों की पुलिस को दिया चकमा, यमुना एक्सप्रेस वे पर दबोचे गए पजेरो सवार बदमाश

आगरा

मुंबई में एक महीने पहले 75 लाख रुपये की सुपारी लूटने के बाद पजेराे कार सवार बदमाश तीन राज्याें की पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। अपने पीछे लगी महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच से बचने के लिए हरिद्वार में जाकर छिप गए। क्राइम ब्रांच के वहां पहुंचने पर आरोपित नोएडा से आगरा होते हुए आजमगढ की ओर भाग रहे थे। शनिवान की रात को खंदौली पुलिस ने पजेरो सवार दोनों आरोपितों को दबोच लिया

थानाध्यक्ष खंदौली विपिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के नाम अनीस खान निवासी मास्करोस बाडी, एलएम रोड नवागांव दहीगसर थाना पश्चिमी मुंबई एवं रूपेश निवासी गोरेगांव ईस्ट कामास्टेट बालभट्ट रोड थाना बनराय मुंबई हैं। अनीस मूलरूप से आजमगढ़ का रहने वाला है। वह मुंबई में होटल चलाता है। उसका साथी रूपेश मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। अनीस के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं

आगरा पुलिस ने दोनों आरोपितों को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच के सुपुर्द कर दिया। क्राइम ब्रांच ने बताया कि अनीस और रूपेश ने साथियों के साथ मिलकर फरवरी में महाराष्ट्र के पालघर जिले में 19 टन सुपारी से भरा ट्रक लूटा था। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये है। जिसका मुकदमा वहां के पिल्हौर थाने में दर्ज है। आरोपितों ने घटना में इसी पजेराे कार का प्रयोग किया था।महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच एक महीने से उनका पीछा कर रही थी। मगर, वह चकमा देकर भागने के बाद हरिद्वार में जाकर छिप गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments