Thalapathy Vijay की 27 साल की शादीशुदा जिंदगी को लगी किसकी नजर? एक्टर की पत्नी ने डाली तलाक की अर्जी

 तमिलगा वेट्री कज़गम (TMK) के चीफ थलपति विजय (Thalapathy Vijay) और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम अलग हो रहे हैं। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है और चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की है।

किस वजह से तलाक ले रही संगीता?

एएनआई के अनुसार, संगीता सोरनलिंगम ने एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का हवाला देते हुए चेंगलपट्टू परिवार न्यायालय में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ शादी के बाद रिश्ता था।

फैंस उठाने लगे विजय पर सवाल

जैसे ही तलाक की खबर ऑनलाइन फैली, प्रशंसकों ने इंटरनेट पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने संगीता के इरादे पर सवाल उठाए, तो कुछ ने विजय की आलोचना की। एक यूजर ने ट्वीट किया, “संगीता ने थलपति विजय से तलाक के लिए अर्जी दी है। विजय अन्ना, अब मुश्किल समय है।” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि 27 फरवरी राजनीति और मनोरंजन जगत के लिए एक नाटकीय दिन था, क्योंकि जहां अरविंद केजरीवाल को निर्दोष घोषित किया गया, वहीं टीवीके नेता विजय की पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *