हिंदी सिनेमा में कई गाने ऐसे बने हैं, जिन्हें दर्शकों ने भर-भरकर प्यार दिया है। आज फिल्मों में पैसा पानी की तरह बहाया जाता है। एक-एक सीन के लिए मेकर्स करोड़ों रुपए बर्बाद कर देते हैं तो वहीं एक फिल्म को बनाने में मेकर्स आज करोड़ों का पैसा पानी की तरह बहाते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब महज कुछ लाख रुपए में फिल्म बन जाती है पर उस दौर में एक ऐसी फिल्म बनाई गई, जिसने सनसनी मचा दी थी और उस फिल्म के एक गाने को बनाने में करीब 100 करोड़ खर्च हो गए थे।
एक गाने को बनाने में लगे करोड़ों रुपए
आज जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो गाना कोई और नहीं बल्कि आईकोनिक फिल्म मुगल-ए-आजम (Mughal-E-Azam Movie Songs) का है। ये वही फिल्म ने जिसने हिंदी सिनेमा में तो इतिहास रचा ही था, साथ ही इस फिल्म के जरिए मधुबाला दुनियाभर में मशहूर हुईं थीं। इस फिल्म के वैसे तो सभी गाने हिट रहे, लेकिन एक गाना हम सभी की जुबान पर है और उस गाने का नाम है जब प्यार किया तो डरना क्याइस गाने में मधुबाला का अंदाज़ देखते ही बना था। कहा जाता है कि इस गाने को बनाने में उस दौरान 1 करोड़ रुपए लगे थे। फिल्ममेकर के.आसिफ ने गाने को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और यही वजह है कि फिल्म का गाना हिट रहा, साथ ही इस गाने को बनाने में के.आसिफ ने पैसा पानी की तरह बहाया था।
1 करोड़ में बना था गाना
प्यार किया तो डरना क्या (Jab Pyar Kiya To Darna Kya)… इस गाने में मधुबाला (Madhubala) जब अपनी अदाओं से महफिल लूटती हैं तो मानों लोगों के दिलों पर छुरियां चल जाती है। वो सादगी और ऊपर से मधुबाला की वो खूबसूरती… जिसने मानो पर्दे पर जादू बिखेर दिया। इस गाने को बनाने के लिए के आसिफ ने 1 करोड़ रुपए लगाए थे। उस दौर में जहां इतने बजट में फिल्में बन जाती थीं, तब सिर्फ एक गाने पर के आसिफ ने इतना पैसा खर्च कर दिया था।
कहा जाता है कि, इस गाने को मोहन स्टूडियोज में फिल्माया गया था, जहां का सेट लाहौर के शीश महल जैसा बनाया गया था। बड़े राजदरबार जैसे सेट को बनाने के लिए अच्छी रकम इसमें लगा गई। कहा जाता है कि, सेट को बनाने में लगे सेट पर लगे कांच को खास तौर पर बेल्जियम से मंगवाया गया था।
ये सेट 150 फीट लंबा, 80 फीट चौड़ा और 35 फीट ऊंचा था। वहीं इस सेट को बनाने में लगभग 2 साल लगे थे और इस सेट को बनाने की लागत 1 करोड़ रुपये की आई थी। मतलब अगर आज ये गाना बनता तो इसकी कीमत करीब 100 करोड़ होती।
