भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 76 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा, जो टीम इंडिया के हार का मुख्य कारण बना। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने अपना खाता तो खोला लेकिन ईशान किशन जीरो पर आउट हो गए। इसके बाद भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने अभिषेक शर्मा पर तंज कसा है।
नायर का कहना है अभिषेक ने अपनी जीरो की जिम्मेदारी ईशान किशन को दे दी है। दरअसल, बाएं हाथ के बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन मैचों में जीरो पर आउट हो गए थे। इसके बाद उन्होंने पहली गेंद पर स्ट्राइक किशन को दे दिया था और अब किशन भी जीरो पर आउट हो गए हैं, तो नायर ने इसको लेकर शर्मा पर तंज कसा है। उनका मानना है कि दोनों बल्लेबाजों के बीच स्ट्राइक लेने के लिए अलग तरह की स्थिति पैदा होने वाली है।
अभिषेक नायर का बयान
भारत-साउथ अफ्रीका मैच के बाद जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए नायर ने कहा, “ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच स्ट्राइक लेने को लेकर अब अलग तरह की स्थिति पैदा हो गई है। अब अभिषेक ने जीरो रन बनाने के जिम्मेदारी ईशान किशन को सौंप दी है, जो इस विश्व कप में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे थे।”
नायर ने किशन के लिए ऑफ स्पिन की समस्या से आगाह किया है। उनका कहना है कि ईशान को अपने खेल में सुधार करना होगा क्योंकि जब टीम इंडिया वेस्टइंडीज का सामना करेगी, तो रोस्टन चेज जैसे स्पिनर गेंदबाजी के लिए आएंगे, जिन्हें खेलना और भी मुश्किल हो सकता है। नयार ने कहा, इस बात को लेकर निश्चित ही चर्चा होगी कि वे ऑफ स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ किस तरह से खेलते हैं। याद रखें, जब वेस्टइंडीज से मैच होगा, तो पॉवरप्ले में रोस्टन चेज गेंदबाजी करने के लिए आएंगे। इसलिए वे बेहतर गेंदबाजी योजना के साथ आना चाहेंगे।
भारत की स्पिन सबसे बड़ी कमजोरी
भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्पिन गेंदबाजी सबसे बड़ी समस्या रही है। स्पिनर्स के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप हो रहे हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत की टी20 वर्ल्ड कप में स्पिन के खिलाफ रने बनाने का औसत ओमान और नेपाल से बेहतर है, जो अब बाहर हो चुकी हैं। यानी टीम इंडिया का स्पिन के खिलाफ औसत अब सबसे खराब है।
