Sridevi की वो फिल्म जिसने चमका दिया था जीतेंद्र का करियर, तीन करोड़ की फिल्म ने किया था 12 करोड़ का कलेक्शन

 जीतेंद्र (Jeetendra) का असली नाम रवि कपूर है। जीतेंद्र ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक्टर बनेंगे। शुरुआती दिनों में वो अपने पेरेंट्स के साथ उनके फैमिली बिजनेस में हाथ बांटाते थे। लेकिन इसी दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें इंडस्ट्री में आने का मौका मिल गया।

लेकिन एक दिन जब वे फिल्म निर्माता वी. शांताराम को कुछ आभूषण देने गए, तो शांताराम ने उनमें एक प्रतिभा देखी। अंततः निर्देशक ने रवि का नाम बदलकर जितेंद्र रख दिया और उन्हें इंडस्ट्री में लॉन्च किया। 1964 में जितेंद्र ने राजश्री अभिनीत फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

श्रीदेवी के साथ कई सारी फिल्मों में किया काम

एक्टर को अपने यूनीक डांसिंग स्टाइल की वजह से बॉलीवुड का जंपिंग जैक कहा जाता था। एक साल में उनकी 8 से 10 फिल्में रिलीज होती थीं। जीतेंद्र ने कई सारी फिल्मों में श्रीदेवी और जया प्रदा के साथ काम किया। एक इंटरव्यू में एक्टर ने दोनों एक्ट्रेसेज को अपना ब्रेड एंड बटर कहा था।

के. राघवेंद्र राव के टॉक शो ‘सौंदर्य लहरी’ में जीतेंद्र ने बताया था कि कैसे उनकी फिल्म ‘दीदार-ए-यार’ दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई और इस फिल्म के बाद उन्होंने सब कुछ खो दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे राघवेंद्र राव और फिल्म ‘हिम्मतवाला’ ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया।

हिम्मतवाला के बाद पलटी एक्टर की लाइफ

जीतेंद्र ने कहा- ‘हिम्मतवाला’ की रिलीज के साथ ही मेरी जिंदगी फिर से पटरी पर आ गई। मैंने खूब पैसा कमाया। मैं अपना नुकसान भूल गया। और जिंदगी आगे बढ़ गई। दो चीजें – राघवेंद्र राव और तेलुगु फिल्म ने मुझे फिर से जीवन दिया। हिम्मतवाला जबरदस्त सफल रही।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *