Advertisement
HomeAutomobiles & Gadgetsनई Tata Tigor के बेस वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख...

नई Tata Tigor के बेस वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद देनी होगी कितनी EMI, जानें पूरी डिटेल

भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में Tata Tigor को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस सेडान कार के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और एक लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Tata Tigor Price

Tata Motors की ओर से Tigor को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी की एक्‍स शोरूम (Tata Tigor Price) कीमत 5.49 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 29 हजार रुपये आरटीओ और करीब 30 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Tata Tigor on road price करीब 6.08 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

एक लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.08 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 5.08 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 8173 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 5.08 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 8173 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Tigor के बेस वेरिएंट के लिए करीब 1.78 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 7.86 लाख रुपये हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments