Advertisement
HomeAutomobiles & GadgetsToyota Innova Crysta और Hycross हुईं महंगी, 74,000 रुपये तक बढ़ी कीमतें,...

Toyota Innova Crysta और Hycross हुईं महंगी, 74,000 रुपये तक बढ़ी कीमतें, यहां देखें पूरी प्राइस लिस्ट

 जनवरी 2026 की शुरुआत के साथ ही Toyota ने अपने पोर्टफोलियो में चुनिंदा गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस बदलाव का सीधा असर Innova Crysta, Innova Hycross और Fortuner और Fortuner Legender पर पड़ा है। वहीं, Taisor, Hyryder, Rumion, Hilux, Camry, Vellfire और Land Cruiser 300 की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने सिर्फ कीमतें ही नहीं बढ़ाईं, बल्कि कुछ मॉडलों के वेरिएंट लाइन-अप में भी बदलाव किया है।

Innova Crysta की नई कीमतें

वेरिएंट2025 की कीमत2026 की कीमत
GX 7S₹ 18.66 लाख₹ 18.99 लाख
GX 8S₹ 18.66 लाख₹ 18.99 लाख
GX+ 7S₹ 20.26 लाख₹ 20.47 लाख
GX+ 8S₹ 20.31 लाख₹ 20.52 लाख
VX 7S₹ 23.71 लाख₹ 23.95 लाख
VX 8S₹ 23.75 लाख₹ 24.00 लाख
ZX 7S₹ 25.27 लाख₹ 25.53 लाख

Toyota की डीजल लैडर-फ्रेम MPV Innova Crysta की कीमतों में जनवरी 2026 में 33,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अब Innova Crysta की कीमत रेंज 18.99 लाख रुपये से 25.53 लाख रुपये हो गई है। यानि अगर आप Innova Crysta खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा बजट रखना होगा।

Innova Hycross की नई कीमतें

वेरिएंट2025 की कीमत2026 की कीमत
G 7S₹ 18.06 लाख
G 8S₹ 18.11 लाख
GX 7S₹ 18.86 लाख₹ 19.15 लाख
GX 8S₹ 18.91 लाख₹ 19.20 लाख
GX (O) 7S₹ 20.25 लाख₹ 20.56 लाख
GX (O) 8S₹ 20.12 लाख₹ 20.43 लाख
SHEV VX 8S₹ 25.95 लाख₹ 26.35 लाख
SHEV VX 7S₹ 25.90 लाख₹ 26.30 लाख
SHEV VX (O) 7S₹ 27.84 लाख₹ 28.27 लाख
SHEV VX (O) 8S₹ 27.89 लाख₹ 28.32 लाख
SHEV ZX 7S₹ 30.20 लाख₹ 30.66 लाख
SHEV ZX (O) 7S₹ 30.83 लाख₹ 31.30 लाख
SHEV ZX (O) LE 7S₹ 31.90 लाख₹ 32.38 लाख

जनवरी 2026 में Innova Hycross के खरीदारों को सबसे बड़ा झटका लगा है। इसकी कीमतों में 48,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अब Innova Hycross की नई एक्स-शोरूम कीमत 19.15 लाख रुपये से 32.38 लाख रुपये हो गई है। इसके Base G वेरिएंट बंद कर दिया गया है। Hycross के हाइब्रिड और टॉप वेरिएंट लेने वालों पर सीधा असर पड़ा है।

Fortuner की कीमतों में भी इजाफा

वेरिएंट2025 की कीमत2026 की कीमत
4X2 MT पेट्रोल₹ 33.65 लाख₹ 34.16 लाख
4X2 MT₹ 34.28 लाख₹ 34.80 लाख
4X2 MT लीडर₹ 34.79 लाख
4X2 AT₹ 36.41 लाख₹ 36.96 लाख
4X2 AT लीडर₹ 36.92 लाख
4X4 MT₹ 38.11 लाख₹ 38.68 लाख
4X2 AT लेजेंडर₹ 41.54 लाख₹ 42.17 लाख
नियो ड्राइव 4X4 AT₹ 41.74 लाख₹ 42.37 लाख
4X4 MT लेजेंडर₹ 43.64 लाख₹ 44.30 लाख
नियो ड्राइव 4X4 AT लेजेंडर₹ 46.75 लाख₹ 47.46 लाख
GRS₹ 48.85 लाख₹ 49.59 लाख

Toyota Fortuner (Legender सहित) की कीमतों में भी जनवरी 2026 में बढ़ोतरी हुई है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 34.16 लाख रुपये से 49.59 लाख रुपये हो गई है। कुल मिलाकर यह SUV अब पहले से महंगी हो चुकी है।

किन गाड़ियों की कीमतें नहीं बदलीं?

अच्छी खबर यह है कि Toyota की कई गाड़ियों की कीमतें जस की तस रखी गई हैं, जिनमें Taisor, Hyryder, Rumion, Hilux, Camry, Vellfire और Land Cruiser 300 शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments