जिसके यहां पर भी शादी है, उन्हें एक सप्ताह पहले कमर्शियल सिलिंडर के लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा। एन वक्त पर पहुंचने वालों को सिलिंडर नहीं दिया जाएगा।
कुछ दिनों से लोग एन वक्त पर सिलिंडर लेने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंच रहे हैं। शादी वाले परिवार को शादी के कार्ड सहित एक सप्ताह पूर्व सूचना देनी होगी।
शादी से दो चार दिन पहले पहुंचने वालों को सिलिंडर देना नहीं होगा आसान
शादी-विवाह के लिए जिन्हें कमर्शियल सिलिंडर चाहिए, उन्हें जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में शादी के कार्ड के साथ एक सप्ताह पूर्व आवेदन करना होगा। शादी से संबंधित सभी जानकारी देनी होगी, कितने मेहमान होंगे। मेन्यू क्या होगा। इसके बाद अस्थायी लाइसेंस जारी किया जाएगा। सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। इसके बाद सिलिंडर वापस किए जाने पर सिक्योरिटी मनी को वापस कर दिया जाएगा।
कम से कम एक सप्ताह और 10 दिन पूर्व शादी के कार्ड के साथ करना होगा आवेदन
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि कुछ शादी वाले परिवार शादी के दो चार दिन पूर्व ही पहुंच रहे हैं। उन्हें सिलिंडर देना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि जिन्हें भी सिलिंडर चाहिए, उन्हें एक सप्ताह पूर्व आवेदन करना होगा। जिससे कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराने में कोई कठिनाई न हो सके।
