Priyanka Chopra की ‘वाराणसी’ की शूटिंग पड़ी ठप, पानी के कारण राजामौली की फिल्म पर आई मुसीबत!

 प्रियंका चोपड़ा की भारतीय सिनेमा में वापसी का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली अपकमिंग एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से धमाल मचाने वाली हैं, जिसमें उनके अपोजिट साउथ सुपरस्टार महेश बाबू नजर आएंगे।

राजामौली की इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोरों पर चल रही है, लेकिन फिलहाल हैदराबाद का एक महत्वपूर्ण शेड्यूल ठप पड़ गया है और इसकी वजह ‘पानी’ है। आखिर पानी की वजह से ‘वाराणसी’ की शूटिंग क्यों रुकी? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

हैदराबाद शेड्यूल में पानी बना बड़ी रुकावट

किसी भी बड़े बजट की फिल्म को शूट करना आसान नहीं होता है। बड़ी फिल्म का सेटअप भी बड़ा होता है और अगर समय पर जरूरतें पूरी न हों, तो दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के साथ भी। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ‘वाराणसी’ का हैदराबाद शेड्यूल फिलहाल रोक दिया गया है, क्योंकि वहां अधिकारियों ने अंडरवाटर शूट के लिए 150 पानी के टैंकर उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है।

टीम ने शहर के बाहरी इलाके में बनाए गए एक खास सेट पर महेश बाबू के साथ अंडरवाटर सीक्वेंस शूट करने की योजना बनाई थी। फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने 150 पानी के टैंकरों की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों द्वारा इस मांग को खारिज कर दिया गया। निर्माताओं को अंडरवाटर सीन की शूटिंग के लिए अनुमति नहीं मिली और पानी की सप्लाई न होने से शूटिंग ठप हो गई।

टीम ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा उठाने को थी तैयार

रिपोर्ट्स की मानें तो, अधिकारियों के पानी न देने का मुख्य कारण शहर में पानी की बढ़ती मांग और मौजूदा सप्लाई सिस्टम पर दबाव है, जिस कारण गैर-जरूरी कार्यों के लिए पानी डायवर्ट करने की अनुमति नहीं दी गई। जबकि, फिल्म की प्रोडक्शन टीम पानी की सप्लाई और ट्रांसपोर्टेशन का सारा खर्च खुद उठाने के लिए तैयार थी।

आपको बता दें कि ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद इस फिल्म से भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन ‘कुंभ’ के किरदार में और महेश बाबू ‘रुद्र’ व भगवान श्री राम सहित कई किरदारों में नजर आएंगे। मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग जून 2026 तक कम्प्लीट करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Hot this week

आगरा में बाथरूम के नीचे मिला कंकाल, बेटियों के DNA से होगी पहचान की पुष्टि

आगरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम में बाथरूम के...

आगरा में चलती ट्रेन से कूदा पॉक्सो आरोपी, तीन पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

आगरा में पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे...

Toyota Innova Hycross को मिलेगा Facelift! टेस्टिंग में दिखी नई MPV

Toyota Innova Hycross के चाहने वालों के लिए बड़ी...

BMW i5 Long Wheelbase भारत में लॉन्च, 669 KM रेंज; कीमत ₹79.60 लाख

BMW ने भारतीय बाजार में अपनी नई i5 Long...

साक्षी चौधरी बोलीं- फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती पर फोकस

भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने अपनी तैयारियों को लेकर...

Topics

Toyota Innova Hycross को मिलेगा Facelift! टेस्टिंग में दिखी नई MPV

Toyota Innova Hycross के चाहने वालों के लिए बड़ी...

BMW i5 Long Wheelbase भारत में लॉन्च, 669 KM रेंज; कीमत ₹79.60 लाख

BMW ने भारतीय बाजार में अपनी नई i5 Long...

साक्षी चौधरी बोलीं- फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती पर फोकस

भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने अपनी तैयारियों को लेकर...

इंटरनेशनल एयर शो में भारत का दम दिखाएगी सारंग टीम, मिस्र पहुंची वायुसेना

भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम इंटरनेशनल...

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की लिस्ट जारी, UP-MP के शहरों ने मारी बाजी

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की सूची जारी कर दी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img