पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शुरू होंगे 15 नए तकनीकी कोर्स, छात्रों को मिलेंगे बेहतर अवसर

नए शैक्षणिक सत्र सभी पर सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पाठ्यक्रम में 15 नए कोर्स शुरू होने जा रहे हैं, जो पूरी तरह से उद्योग की मांग और नई टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। ये कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सिक्योरिटी, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस जैसी हॉट फील्ड्स पर आधारित होंगे।

उद्योगों में बदल रही मांग को लेकर निदेशालय के आदेश पर हो रहा बदलाव

नोडल अधिकारी डॉक्टर एचएस अब्बास ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के मुताबिक ये नए पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं। पहले चरण में ये सभी सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में लागू होंगे। बाद में अर्द्धसरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में भी इन्हें बढ़ाया जाएगा, इससे छात्रों को बेहतर जाब मिलने के चांस बढ़ेंगे और तकनीकी शिक्षा भी मजबूत होगी।

पहले चरण में सभी सरकारी कॉलेज में होगा बदलाव

एचएस अब्बास ने बताया कि इस पाठ्यक्रम की खास बात है कि जिले में मौजूद सभी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में ये नए कोर्स पहले लागू किए जाएंगे, जिसमें गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक मनकेड़ा, गवर्नमेंट पालीटेक्निक शमशाबाद और गवर्नमेंट लेदर इंस्टीट्यूट नुनिहाई शामिल है। इनमें ये बदलाव नए सत्र से देखने को मिलेगा।

आज के दौर में जाब मार्केट में एआई, साइबर सिक्योरिटी और डेटा जैसी स्किल्स की मांग बढ़ रही है। नए कोर्स से छात्रों को मॉडर्न टेक्नोलाजी सीखने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *