नारियल पानी या जौ का पानी: चिलचिलाती गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

गर्मी का पारा दिन पर दिन बढ़ रहा है। ऐसे में तपती धूप और लू शरीर की एनर्जी सोख लेते हैं और डिहाइड्रेशन का भी कारण बनते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में सिर्फ सादा पानी पीना अक्सर काफी नहीं होता।

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नारियल पानी और जौ का पानी, दोनों ही काफी फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन इनमें से आपकी सेहत के लिए क्या ज्यादा लाभदायक है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको इन दोनों के गुणों को समझना होगा। आइए जानें गर्मियों में आपके लिए क्या है बेस्ट, नारियल पानी या जौ का पानी।

नारियल पानी कैसे फायदेमंद है?

नारियल पानी को नेचुरल स्पोर्ट्स ड्रिंक कह सकते हैं। जब तापमान हीटवेव के स्तर को छूने लगे, तो शरीर से पसीने के जरिए पोटैशियम और सोडियम जैसे जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं।

  • इंस्टेंट हाइड्रेशन- नारियल पानी में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखता है।
  • वर्कआउट रिकवरी- एक्सरसाइज के बाद या तेज गर्मी के कारण होने वाली मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में यह काफी असरदार है।
  • हल्का और आसानी से पचने वाला- इसमें कैलोरी कम होती है और इसकी नेचुरल शुगर आसानी से पच जाती है, जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

हालांकि यह हीट स्ट्रोक से बचाता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए। ज्यादा मात्रा में पीने से शरीर में पोटैशियम का स्तर असंतुलित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *