वर्ष 2014 बैच के IAS अधिकारी मनीष बंसल का आगरा से पुराना रिश्ता है। मनीष ने अपनी बैचमेट मेधा रूपम से वर्ष 2015 में शादी की थी। मेधा देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं। वर्तमान में वह नोएडा की डीएम हैं।
डीएम संभल रहने के दौरान 40 साल से सूखी सोत नदी को जीवनदान दिया था। इस कार्य की शासन से भी सराहना हुई थी। आइएएस अधिकारी मनीष मंगलवार सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में कार्यभार संभालेंगे।
शासन के आदेश पर रविवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का तबादला हो गया था। अरविंद मल्लप्पा को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया। डीएम सहारनपुर मनीष बंसल को डीएम बनाया गया है।
संगरूर पंजाब के मनीष बंसल ने सिविल सेवा परीक्षा-2013 में 53वीं रैंक हासिल की थी। आइआइटी दिल्ली से बीटेक और एमटेक किया है। वर्ष 2018 से 2020 तक सीडीओ लखनऊ, वर्ष 2020 से 2022 नगरायुक्त मेरठ रहे।
वर्ष 2022 से 2024 तक डीएम संभल रहे। इस दौरान मनीष बंसल ने 40 साल से सूखी सोत नदी को जीवनदान दिया था। नदी में पानी आया और इसका फायदा किसानों को मिला। वर्ष 2024 से 20 अप्रैल 2026 तक डीएम सहारनपुर रहे।
मनीष बंसल की शादी वर्ष 2015 में अपनी बैचमेट आइएएस अधिकारी मेधा रूपम से हुई थी। मेधा रूपम विजय नगर कालोनी की रहने वाली हैं। मेधा के पिता ज्ञानेश कुमार देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं।
मंगलवार सुबह 11 बजे आइएएस अधिकारी मनीष डीएम का कार्यभार संभालेंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
