अमेरिका में बर्फीले तूफान से अबतक 30 लोगों की मौत, लाखों घरों में बिजली गुल; 10 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स रद

 अमेरिका में बर्फीले तूफान की एंट्री से हर तरफ अंधेरा छा गया है। 8 लाख से ज्यादा घरों में बिजली नहीं है। लाखों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गई है। वहीं, खराब मौसम के कारण 10000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद कर दी गई हैं। बर्फीले तूफान के कारण अमेरिका में 30 लोगों की मौत हो गई है।

बर्फीले तूफान ने अमेरिका के पूर्वी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। ज्यादातर हिस्सों में भारी बर्फबारी और तेज बारिश देखने को मिल रही है। तापमान लुढ़कने के कारण ठंड अचानक से बढ़ गई है।

NWS ने जारी किया अलर्ट

नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने रविवार को चेतावनी जारी की थी। इसके अनुसार, लोगों को अभी इस बर्फीले तूफान से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। घरों से बाहर निकलना जानलेवा हो सकता है। इसलिए लोगों से घरों में रहने की गुजारिश की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *