Dhurandhar 2 के अनकट वर्जन में क्या है खास? 20 घंटे की फ्लाइट लेकर अमेरिका फिल्म देखने पहुंची फैन

द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) जब से रिलीज हुई है, तबसे सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है। हर तरफ इसी फिल्म की बातें की जा रही हैं। कोई फिल्म की कहानी की बात कर रहा है तो कोई फिल्म के गानों को लेकर चर्चा में लगा हुआ है, तो कहीं फिल्म को प्रोपेगेंडा कहने वालों का शोर है।

मतलब यही है कि हर तरह से फिल्म की बात हो रही है और अब लीजिए एक शख्स ने फिल्म को लेकर ऐसी दीवानगी दिखाई है कि आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है…

फ्लाइट से ‘धुरंधर 2’ देखने गई फैन

धुरंधर 2 एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है तो वहीं फिल्म को देखने के लिए सिनमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि विदेशों में फिल्म का अनकट वर्जन रिलीज किया गया है जो भारत में रिलीज हुई फिल्म से 6 मिनट ज्यादा है।

मतलब यह है कि यहां फिल्म 3 घंटे 49 मिनट की है तो विदेशों में फिल्म 3 घंटे 55 मिनट की है। अब ऐसे में फिल्म में 6 मिनट ज्यादा क्या दिखा है, यह एक फैन ने बताया है और बड़ी बात यह है कि ये फैन धुरंधर 2 देखने के लिए फ्लाइट से यात्रा करके मूवी देखने पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *