स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपनी नई V70 सीरीज को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज के तहत Vivo V70 FE स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले ही यह फोन Geekbench बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर देखा गया है।
लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि भारत में यह फोन MediaTek प्रोसेसर के साथ पेश होगा। वहीं, इस सीरीज के अन्य दो मॉडल Vivo V70 और Vivo V70 Elite में Qualcomm चिपसेट और Zeiss ऑप्टिक्स दिए जाने की संभावना है।
Vivo V70 FE की खासियतें: टिपस्टर अभिषेक यादव के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, Vivo V70 FE को Geekbench पर मॉडल नंबर V2550 के साथ स्पॉट किया गया है।
- इसमें 8-कोर CPU दिया जा सकता है।
- बेस फ्रीक्वेंसी 2.00GHz और पीक फ्रीक्वेंसी 2.50GHz बताई गई है।
- ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU मौजूद होगा।
- इन स्पेसिफिकेशन्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन में MediaTek Dimensity 7300 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है।
Vivo V70 सीरीज के इन स्मार्टफोन्स से कंपनी भारतीय बाजार में मिड-रेंज सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तेज करने की तैयारी कर रही है।
