स्क्रीन पर एक साधारण टैप ने ऑनलाइन बहस का मुद्दा छेड़ दिया है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक सोशल मीडिया यूजर की रील पर लाइक का बटन दबाया लेकिन दीपिका के फैंस इससे नाराज हो गए। इस वजह से प्रियंका अचानक से ऑनलाइन चर्चा के केंद्र में आ गईं। क्या है ये पूरा मामला चलिए थोड़ा विस्तार में समझते हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया था वीडियो
दरअसल एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा को ट्रू ग्लोबल स्टार बताया। वीडियो में क्रिएटर प्रियंका की तारीफ की जिसमें वो एक टाइट शेड्यूल के तहत मुंबई आई, अपने कमिटेमेंट पूरे किए और फटाक से अमेरिका भई वापस चली गईं। इस दौरान उसने बाकी अभिनेत्रियों से उनकी तुलना करते हुए कहा कि दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्री तो 8 घंटे शिफ्ट की मांग करती हैं।
दीपिका पर कसा था तंज
वीडियो में प्रियंका के अनुशासन और समर्पण की सराहना की गई, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया कि उन्होंने जेट लैग का जिक्र नहीं किया और न ही कोई विशेष मांग की, बल्कि पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान केंद्रित किया। इस वीडियो पर प्रियंका ने कोई कमेंट तो नहीं किया लेकिन उनका वीडियो लाइक करना ही बवाल का कारण बन गया। इस रील में प्रियंका की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड को लेकर भी तंज कसा गया। अंत में उसने ये सवाल भी किया कि क्या आजकल की एक्ट्रेसेज क्या प्रियंका जैसा दम रखती हैं।
