सबसे बड़ा अपडेट यह है कि MATTER ने अगले 36–48 महीनों में 5-सेगमेंट प्रोडक्ट एक्सपैंशन स्ट्रैटेजी घोषित की है। कंपनी इस प्लेटफॉर्म के जरिए इन सेगमेंट्स में उतरने की तैयारी में है। कंपनी नेकेड स्ट्रीट मोटरसाइकिल, स्ट्रीट फाइटर मोटरसाइकिल, एडवेंचर (ADV) मोटरसाइकिल, यूथ फोकस कम्यूटर मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। इससे साफ है कि MATTER सिर्फ एक मॉडल पर नहीं, बल्कि एक पूरा स्केलेबल टू-व्हीलर पोर्टफोलियो बनाने की दिशा में जा रही है।