भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Mahindra Bolero Camper और Mahindra Bolero pik up को भी ऑफर किया जाता है। महिंद्रा ने इन दोनों वाहनों को हाल में ही अपडेट किया है। जिसके साथ ही कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। इनको किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
अपडेट के साथ लॉन्च हुईं Mahindra Bolero Camper और pik up
महिंद्रा ने अपने दो कमर्शियल वाहन Mahindra Bolero Camper और Mahindra Bolero pik up को अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। जिसके बाद यह पहले से ज्यादा बेहतर हो गए हैं।
क्या हुआ अपडेट
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन दोनों को अपडेट किया गया है। जिसमें इनको नए फीचर्स को दिए गए हैं। साथ ही इनको नए ग्राफिक्स भी दिए गए हैं।
किन फीचर्स को किया अपडेट
बोलेरो कैंपर में अपडेट के साथ iMAXX टेलीमैटिक्स को दिया गया है। जो वास्तविक समय में वाहन की जानकारी देती है। इसके साथ ही इसमें नए डेकल्स, बॉडी-कलर वाले ORVM और डोर हैंडल्स को दिया गया है। इसमें पिछली सीटों में हेडरेस्ट, एयर कंडीशनिंग और हीटर के साथ-साथ ब्लूटूथ कॉलिंग वाला म्यूजिक सिस्टम भी दिया गया है।
वहीं बोलेरो पिक-अप में अब नया फ्रंट लुक, हेडरेस्ट के साथ रिक्लाइनिंग ड्राइवर सीट और अतिरिक्त आराम के लिए चौड़ी को-ड्राइवर सीट दी गई है। इसके अलावा, ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हीटिंग और एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी शामिल किए गए हैं।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से बोलेरो कैंपर की एक्स शोरूम कीमत 9.85 लाख रुपये रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है।
बोलेरो पिक-अप की एक्स शोरूम कीमत 9.19 लाख रुपये रखी है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।
