Mahindra XUV 3XO के लिए अब ढीली करनी होगी ज्यादा जेब, किस वेरिएंट की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

 महिंद्रा की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत को बढ़ा दिया गया है। अब इसके किस वेरिएंट को किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra XUV 3XO की बढ़ गई कीमत

महिंद्रा ने अपनी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी Mahindra XUV 3XO की कीमत में बढ़ोतर कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी की कीमत में 17 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस एसयूवी के अलग अलग वेरिएंट की कीमत में अलग अलग बढ़ोतरी की गई है।

किन वेरिएंट्स की कीमत में हुई सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी

जानकारी के मुताबिक एसयूवी के 1.5L Turbo Diesel-Auto (AMT) के AX7, 1.5L Turbo Diesel-Manual के AX7 L वेरिएंट की कीमत में 17200 रुपये तक बढ़ाए गए हैं।

बेस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी

निर्माता की ओर से एसयूवी के बेस वेरिएंट के तौर पर MX1 को ऑफर किया जाता है। इसके 1.2 लीटर मैनुअल वेरिएंट की कीमत में 8200 रुपये बढ़ाए गए हैं।

अन्‍य वेरिएंट्स की कीमत में कितनी बढ़ोतरी

बेस और टॉप वेरिएंट के साथ ही 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल के अन्‍य वेरिएंट्स की कीमत में 9900 से 10200 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटामैटिक वेरिएंट्स की कीमत में 10200 से 11 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल डीआई वेरिएंट्स की कीमत में 11300 से 13700, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत में 12900 से 15200 रुपये, 1.5 लीटर टर्बो डीजल मैनुअल की कीमत में 4600 से 17200 और 1.5 लीटर टर्बो डीजल ऑटोमैटिक की कीमत में 13600 रुपये से 17200 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

कितनी हुई कीमत

बढ़ोतरी के बाद अब इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 7.36 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 14.55 लाख रुपये है।

किनसे है मुकाबला

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Maruti Brezza, Kia Sonet, Kia Syros, Tata Nexon, Hyundai Venue जैसी एसयूवी के साथ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *