भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। एम्पीयर की ओर से भी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर Ampere Magnus G Max को लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर में किस तरह की खासियत दी गई है। कितनी रेंज दी गई है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुआ Ampere Magnus G Max स्कूटर
एम्पीयर की ओर से भारत में कई सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से बाजार में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर Ampere Magnus G Max को लॉन्च कर दिया है।
क्या है खासियत
निर्माता की ओर से इस स्कूटर में सिंगल सीट, एलईडी लाइट, ड्रम ब्रेक, सीबीएस, 12 इंच अलॉय व्हील्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क, ईको, सिटी मोड, रिवर्स मोड, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, 3.5 इंच एलसीडी स्क्रीन, 33 लीटर बूट स्पेस जैसे कई फीचर्स दिए हैं।
कितनी मिलेगी रेंज
एम्पीयर की ओर से मैग्नस जी मैक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन किलोवाट आवर की क्षमता की बैटरी दी गई है। जिससे इसे सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी रियल वर्ल्ड रेंज करीब 100 किलोमीटर तक है। बैटरी को 20 से 80 फीसदी चार्ज करने में 4.30 घंटे का समय लगता है। इसमें लगी मोटर से इसे 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड के साथ चलाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें जो बैटरी दी गई है वह लिथियम फेरो फास्फेट है। जिससे यह सुरक्षित विकल्प बन जाता है।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस स्कूटर को 94999 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इसके साथ ही स्कूटर की बैटरी पर पांच साल की वारंटी भी दी जा रही है।
किनसे होगा मुकाबला
एम्पीयर के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक लाख रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत पर इसका मुकाबला TVS Orbiter, Bajaj Chetak, Ola S1X के साथ होगा।
