Advertisement
HomeEntertainment2 घंटे 26 मिनट की फिल्म ने Netflix पर आते ही डाला...

2 घंटे 26 मिनट की फिल्म ने Netflix पर आते ही डाला डेरा, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही रोमांटिक कॉमेडी

 रोमांटिक-कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है जो हर एक सिनेमा लवर का फेवरेट होता है खासकर जो हल्की फुल्की कॉमेडी के साथ रोमांस और ड्रामा देखना पसंद करते हैं। आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जो अपना थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है और यहां आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

क्या है फिल्म की कहानी

यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें प्यार, ड्रामा, कॉमेडी और थोड़ी साजिश सबकुछ देखने को मिलेगा। कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसे अपने से डबल उम्र के लड़के से प्यार हो जाता है अब बारी आती है अब माता-पिता को उससे मिलाने की। जब उसके माता-पिता उस लड़के से मिलते हैं तो उन्हें ये बात पचती नहीं है कि उनकी बेटी अपने लगभग अपने पिता के उम्र के आदमी से शादी करने जा रही है। हालांकि माता-पिता कुछ कहते नहीं हैं और चुपचाप अपनी बेटी को उस लड़के से दूर करने की साजिश करने लगते हैं और इसके लिए वे उनकी बेटी की जिंदगी में किसी तीसरे की एंट्री तक करवा देते हैं।

अब क्या बेटी अपने माता की चॉइस के साथ शादी करती है या उसे अपना ही प्यार चाहिए, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। बाप-बेटी की लड़ाई, प्यार के लिए सेक्रिफाइस की कहानी और दो के बीच किसी तीसरे के आने के इस खेल के बीच आपको कॉमेडी, ड्रामा, लड़ाई-झगड़ा सबकुछ देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments