Advertisement
HomeUttar Pradeshदोपहर बाद बदला मौसम, आंधी- बारिश के कहर से थर्राया मंडल

दोपहर बाद बदला मौसम, आंधी- बारिश के कहर से थर्राया मंडल

पश्चिमी विक्षोभ से रविवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आइ है और ठंडी हवा चलने लगी है।

सुबह से तेज धूप निकली, दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर 2 30 बजे से मौसम का मिजाज बदलने लगा। ​पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाने के साथ तेज हवा चलने लगी, शाम को अधिकतम 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश हुई। 15 से 20 मिनट तक रुक रुक कर बारिश होती रही, कमला नगर, दयालबाग, भगवान टॉकीज, यमुना पार, जीवनी मंडी, संजय प्लेस सहित अधिकांश हिस्सों में कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इसके बाद ठंडी हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 36.9 डिग्री ​दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments