प्रदेश सरकार आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट पर भी मेहरबान हो रही है। बजट में मेट्रो को 125 करोड़ रुपये मिले हैं। वर्तमान में 30 किमी लंबे ट्रैक में 12 किमी बनकर तैयार हो गया है।
18 किमी ट्रैक पर कार्य चल रहा है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर पुल बन रहा है। यह कार्य एक साल में पूरा होगा। बजट मिलने से कार्य तेजी से होगा।
शहर में 30 किमी लंबा कॉरिडोर 8369 करोड़ रुपये से बन रहा है। दो साल पूर्व टीडीआई मॉल फतेहाबाद रोड बिजलीघर चौराहा तक छह किमी लंबा ट्रैक चालू हुआ था।
मार्च में बिजलीघर चौराहा से आईएसबीटी तक छह किमी लंबा ट्रैक और चालू होने जा रहा है। बजट में मेट्रो को 125 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यूपीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल तक 30 में 20 किमी ट्रैक के संचालन का लक्ष्य रखा गया है।
