IND vs PAK मैच से पहले भारतीय खेमे में फैली खुशी की लहर, Abhishek Sharma अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होकर टीम से जुड़े

टी20 विश्‍व कप 2026 में गुरुवार को भारतीय टीम का सामना नामीबिया से होगा। इसके बाद भारतीय टीम 15 फरवरी को पाकिस्‍तान से टकराएगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस महामुकाबले से पहले भारतीय फैंस के लिए अच्‍छी खबर सामने आई है। दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होकर भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। अगर वह नामीबिया के खिलाफ रेस्‍ट करते हैं तो पाकिस्‍तान के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं।

अस्‍पताल में हुए थे भर्ती

इससे पहले अभिषेक को पेट में संक्रमण के दिल्‍ली के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा उन्हें बुखार भी था। अभिषेक अगर नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर होते हैं तो उनकी जगह संजू सैमसन ले सकते हैं। अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच में अभिषेक बल्‍ले से फेल रहे थे। इस मुकाबले में उनका खाता तक नहीं खुला था।

अभिषेक का खेलना जरूरी

पाकिस्‍तान के खिलाफ अहम मैच में अभिषेक शर्मा का खेलना बेहद जरूरी है। सलामी बल्‍लेबाज इन दिनों बल्‍ले से आग उगल रहा है। अगर अभिषेक का बल्‍ला चलता है तो वह कुछ ही गेंदों में मुकाबले को एकतरफ कर देते हैं। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में इस भारतीय ओपनर ने बल्‍ले से कहर बरपाया था। उन्‍होंने 5 मैच की 5 पारियों में 45.50 की औसत और 249.32 की शानदार स्‍ट्राइक रेट से 182 रन जड़े थे। इस दौरान इस तूफानी बैटर ने 16 चौके और 15 छक्‍के ठोके थे।

अभिषेक के करियर पर नजर

अभिषेक शर्मा ने अपने करियर में अब तक 39 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान 38 पारियों में उन्‍होंने 36.02 की औसत और 194.45 की स्‍ट्राइक रेट से 1297 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में वह अब तक 8 अर्धशतक के साथ ही 2 शतक भी लगाए हैं। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 135 रन है।

विश्‍व कप के लिए भारतीय टीम

संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *