‘मैंने तो वहां लंच किया और…’, ट्रंप प्रशासन के अधिकारी ने कबूली एपस्टीन के आइलैंड पर जाने की बात

अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटकिन ने मंगलवार को माना है कि वह 2012 में जेफरी एपस्टीन के प्राइवेट आइलैंड पर गए थे और लंच भी किया था। हालांकि, उनके इस्तीफे की मांग के बीच उन्होंने एपस्टीन के साथ करीबी रिश्तों से इनकार किया है।

अमेरिका के कई सांसदों ने लुटनिक से प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप की कैबिनेट से हटने की मांग की है। आरोप है कि उनके एपस्टीन के साथ रिश्ते थे। जस्टिस डिपार्टमेंट की जारी फाइलों में पहले की गई बातों का उन्होंने खंडन किया गया है कि उन्होंने दो दशक से भी पहले एपस्टीन के साथ अपने रिश्ते तोड़ लिए थे।

ट्रंप ने किया लुटनिक का समर्थन

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को बताया कि ट्रंप लुटनिक का पूरा समर्थन करते हैं, भले ही यह पता चला हो कि लुटनिक के एपस्टीन के साथ रिश्ते थे। उन्होंने कहा कि वह ट्रंप की टीम के “एक बहुत महत्वपूर्ण सदस्य बने हुए हैं।”

लुटनिक ने क्या कहा?

कुछ रिकॉर्ड सामने आए हैं जिनसे पता चलता है कि 2012 में लुटनिक ने लिटिल सेंट जेम्स में लंच के लिए एपस्टीन से मिलने का प्लान बनाया था। लुटनिक ने सीनेट कमेटी की सुनवाई में कहा, “यह सच है कि हमने आइलैंड पर एक घंटे तक लंच किया।” लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वह अपनी पत्नी, बच्चों और नैनी के साथ थे। वह फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने गए थे।

आईलैंड पर क्या देखा?

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कुछ गलत देखा तो लुटनिक ने कहा कि अपने परिवार और वहां मौजूद दूसरे कपल के अलावा, उन्होंने आइलैंड पर सिर्फ एपस्टीन के लिए काम करने वाले स्टाफ को देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *