Rajpal Yadav ही नहीं, बॉलीवुड के इन सितारों पर भी चढ़ा था करोड़ों का कर्ज, चुकाने में हालत हुई थी खस्ता

स्टारडम नाम और शोहरत तो देता है, लेकिन उससे फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिलेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है। राजपाल यादव इस वक्त इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। 25 सालों से अपनी एक्टिंग के बलबूते पर दर्शकों को एंटरटेन करने वाले कॉमेडियन अभिनेता राजपाल यादव इस वक्त काफी मुश्किल हालातों से गुजर रहे हैं।

राजपाल यादव ने 5 फरवरी को चेक बाउंस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। राजपाल यादव आर्थिक तंगी से गुजरने वाले अकेले अभिनेता नहीं हैं। उनसे पहले भी बॉलीवुड के कई बड़े नामचीन सितारे करोड़ों के कर्ज में डूब चुके हैं।

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की जिंदगी में भी एक ऐसा दौर आया था, जब वह आर्थिक तंगी का शिकार हो गए थे।  हालांकि, अमिताभ बच्चन ने मुसीबत की घड़ी में भी हार नहीं मानी थी। 90 से 2000 के बीच में बिग बी की लाइफ में एक ऐसा समय आया था, जब उनकी प्रोडक्शन कंपनी ABCL के बैनर तले बनी फिल्मों के विफल होने के बाद एक्टर पर लगभग 90 करोड़ का कर्ज हो गया था। इस दौरान बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था।

गुरुचरण सिंह

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभा चुके अभिनेता गुरुचरण सिंह ने खुद एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उन पर 1.2 से 1.5 करोड़ रुपए का भारी कर्ज है। स्वास्थ्य समस्याओं, बिजनेस में मिली असफलता और 55 से 60 लाख की ईएमआई (EMI) चुकाते हुए उनकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई है।

हालांकि, अमिताभ बच्चन ने विनम्रता के साथ उनकी सहायता को अस्वीकार कर दिया था। आर्थिक तंगी से गुजर रहे बच्चन साहब ने यशराज से काम मांगा था, जिसके बाद उन्होंने अभिनेता को अपनी फिल्म ‘मोहब्बतें’ में कास्ट किया। जब अमिताभ बच्चन को 2000 के दशक में टीवी पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑफर हुआ, तो उन्होंने यह शो किया और अपने सारे कर्जों से मुक्त हुए।

राज कपूर

बॉलीवुड के असली शोमैन राज कपूर को भी एक समय पर फाइनेंशियल प्रॉब्लम से गुजरना पड़ा था। 1970 में उन्होंने फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ बनाने के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया था। फिल्म को बनाने में 6 साल लगे थे। 5 घंटे लंबी फिल्म फ्लॉप रही। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता पर इतना ज्यादा कर्ज हो गया था कि उन्हें अपना घर और स्टूडियो गिरवी रखना पड़ा था। हालांकि, राज कपूर ने हार नहीं मानी और साल 1973 में ‘बॉबी’ बनाई, जिसने उनके करियर को दोबारा शिखर पर पहुंचा दिया।

ए के हंगल

नमक हराम, दीवार, शौकीन, बावर्ची और लगान जैसी बड़ी फिल्मों में अहम रोल निभाने वाले अभिनेता ए के हंगल ने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। हालांकि, इसके बावजूद साल 2011 और 2012 के बीच वह आर्थिक तंगी से गुजरे। 98 वर्ष की उम्र में अभिनेता का निधन हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने आखिरी समय में उनके पास इलाज के पैसे भी नहीं थे, तब अमिताभ बच्चन और सलमान खान सहित कई सितारों ने आगे बढ़कर उनकी मदद की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *