वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day 2026) का मतलब सिर्फ गुलाब और महंगे तोहफे नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताना भी है। कहा जाता है कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है, लेकिन अगर आपका पार्टनर ‘फिटनेस फ्रीक’ है या अपनी डाइट को लेकर स्ट्रिक्ट है, तो बाहर का ऑयली खाना या शुगर वाला केक उनका मूड बिगाड़ सकता है।
ऐसे में, इस बार अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए आप 8 ऐसी रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं, जो खाने में लजीज होने के साथ सेहत के मामले में भी नंबर वन हैं।
हार्ट शेप रोटियां और पनीर भुर्जी
मल्टीग्रेन आटे की रोटियों को ‘हार्ट शेप’ कटर से काटें और उन्हें बिना घी के सेंक लें। इसके साथ प्रोटीन से भरपूर पनीर भुर्जी परोसें, जिसमें ढेर सारी रंग-बिरंगी सब्जियां हों। यह डिश न केवल “क्यूट” लगेगी बल्कि मसल्स बनाने वालों के लिए बेस्ट है।
ग्रील्ड चिकन या टोफू विद लेमन-हर्ब सॉस
फ्राइड चिकन की जगह ग्रिलिंग का ऑप्शन चुनें। चिकन ब्रेस्ट या टोफू को नींबू, लहसुन और हर्ब्स (जैसे रोजमेरी या धनिया) के साथ मैरीनेट करें और कम तेल में ग्रिल करें। यह लो-फैट और हाई-प्रोटीन डिनर डेट के लिए परफेक्ट है।
जुकिनी नूडल्स
अगर आपके पार्टनर को पास्ता पसंद है, लेकिन वो कार्ब्स अवॉइड करते हैं, तो ‘जुडल्स’ बनाएं। यह जुकिनी से बनते हैं। इसे स्पाइरलाइजर से नूडल्स की तरह काटें और ऑलिव ऑयल के साथ लहसुन में हल्का टॉस करें। यह पास्ता जैसा स्वाद देगा, लेकिन कैलोरीज नाममात्र होंगी।
शकरकंद की चाट
आलू की जगह शकरकंद का इस्तेमाल करें। इसे उबालकर या बेक करके टुकड़ों में काटें। ऊपर से नींबू, चाट मसाला, अनार के दाने और थोड़ी सी हरी चटनी डालें। यह फाइबर से भरपूर है और स्वाद में खट्टा-मीठा धमाका करता है।
क्विनोआ और स्ट्रॉबेरी सलाद
लाल रंग प्यार का प्रतीक है, तो सलाद भी लाल ही होना चाहिए। इसके लिए, उबले हुए क्विनोआ में ताजी कटी हुई स्ट्रॉबेरी, पालक के पत्ते और कुछ भुने हुए बादाम मिलाएं। ड्रेसिंग के लिए थोड़ा शहद और बाल्समिक सिरका डालें। यह सुपरफूड सलाद खाने में लाइट और दिखने में बेहद खूबसूरत होता है।
