टैटू ने तोड़ा युवाओं का सपना, अग्निवीर भर्ती रैली से हुए बाहर; क्लर्क पद के लिए 500 युवा पास

 सदर बाजार स्थित एकलव्य स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में शरीर में बड़ा टैटू होने और दस्तावेजों में कमियां मिलने पर दर्जनभर से अधिकक युवाओं को बाहर कर दिया गया। युवाओं ने अपनी गलती भी मानी। अग्निवीर क्लर्क पद के लिए 900 में 700 युवा शामिल हुए।

आधा दर्जन युवाओं के दस्तावेजों में भी मिली कमी, 19 अप्रैल तक चलेगी रैली

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से एकलव्य स्टेडियम में एक से 19 अप्रैल तक 12 जिलों की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। रैली में 19 हजार युवा शामिल होंगे। गुरुवार को अग्निवीर क्लर्क पद के युवाओं को प्रवेश दिया गया। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे 1600 मीटर की दौड़ हुई।

अग्निवीर क्लर्क पद के लिए एकलव्य स्टेडियम में 900 में 700 युवाओं ने दौड़ में लिया भाग

इस दौड़ में 700 युवाओं ने भाग लिया। इसमें 500 पास हुए। इसके बाद युवाओं ने बीम, ऊंची कूद सहित अन्य में भाग लिया। आधा दर्जन युवाओं के हाथ, गर्दन और छाती में टैटू बने हुए थे। इनका साइज अधिक था। इसी तरह आठ युवाओं के दस्तावेजों में कमियां मिलीं। चरित्र प्रमाण पत्र एक साल पुराना था।

रैली में 19 हजार युवा भाग लेंगे

निदेशक कर्नल विक्की शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल तक चलने वाली रैली में 19 हजार युवा भाग लेंगे। उधर, शुक्रवार रात साढ़े 2 बजे अग्निवीर क्लर्क पद के युवाओं ने प्रवेश दिया गया। शनिवार सुबह छह बजे से 1600 मीटर की दौड़ शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *