यमुना आरती स्थल पर नाले में मिली मासूम बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही की थी। पुलिस ने आरोपित मां खुशी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगला धाकरान निवासी बच्ची के पिता रामू धाकड़ ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2023 में बिहार के हरीनगर निवासी ममता से हुई थी। नवंबर 2024 में बेटी खुशी का जन्म हुआ था।पत्नी किसी युवक से फोन पर बात करती थी और कई बार घर से बिना बताए चली जाती थी।
रामू ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के लिए गई थी ममता
मंगलवार सुबह पति रामू चेन बनाने के कारखाने में कम करने गया था। 11 बजे के करीब ममता बेटी खुशी को डॉक्टर को दिखाने के बहाने लेकर गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। उसने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद देर रात थाना छत्ता पुलिस ने फोटो दिखाकर शिनाख्त की। पुलिस मां से पूछताछ कर रही है। पिता का कहना है कि अवैध संबंधों के चलते ही उसने बेटी को मार दिया।
