फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर पर भड़का गुस्सा, महिलाओं ने किया हंगामा; कर दिया हाईवे जाम

 प्रीपेड मीटर की समस्या को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को विद्युत सब स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। सब स्टेशन में तोड़फोड़ के बाद महिलाओं ने कानपुर आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया। तेज धूप के बीच फंसे वाहन चालक पसीना छोड़ गए।

वहीं स्कूली बच्चे भी जाम में फंसकर बेहाल हो गए। इस जाम में एंबुलेंस भी फंस गईं। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझाकर शांत कराया।

डीवीवीएनएल के प्रीपेड स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर हिमायूंपुर की आक्रोशित महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर एक बजे सुहाग नगर स्थित विद्युत सब स्टेशन पर पहुंच कर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ कर दी।

इससे विद्युत सब स्टेशन पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। इसके बाद महिलाओं ने सुहाग नगर चौराहा पर पहुंच कर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद दोपहर दो बजे जाम खुलवाया।

तब तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी। महिलाओं ने चेतावनी कि समस्या का निदान न होने पर दोबारा हाईवे जाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *