Madhuri Dixit का 38 साल पुराना गाना, 24 घंटे शूट करते-करते पैरों से निकलने वाला था खून; लाइव ऑडियंस थी मौजूद

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) सिर्फ बेहतरीन अदाकारा ही नहीं, बल्कि उम्दा डांसर भी रही हैं। डांस के साथ उनके खूबसूरत एक्सप्रेशन की काफी तारीफ होती है। 90 के दशक में सिनेमाघरों में माधुरी के अभिनय के साथ-साथ उनके डांस पर भी सीटियां बजती थीं।

80 के दशक में माधुरी दीक्षित ने ऐसा आइकॉनिक गाना शूट किया था, जिसके हर बीट पर ‘धक धक गर्ल’ ने महफिल जमा दी थी। जब थिएटर में माधुरी का वो गाना बजा तो उनकी हर बीट पर ऑडियंस सीटी बजाने को मजबूर हो जाती थी। 38 साल बाद भी माधुरी का वो गाना और डांस स्टेप्स, दोनों ही आइकॉनिक बने हुए हैं।

माधुरी के पैर से निकलने वाला था खून

यह गाना है 1988 में रिलीज हुई एन. चंद्रा निर्देशित फिल्म तेजाब (Tezaab Film) का ‘एक दो तीन चार’ (Ek Do Teen Char)। यह गाना अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने गाया था। इस गाने में माधुरी दीक्षित का डांस स्टेप खूब पसंद किया गया था और आज भी यह आइकॉनिक बना हुआ। एक इंटरव्यू में जब माधुरी से पूछा गया था कि इस गाने में कितने नंबर हैं तब एक्ट्रेस ने बताया था कि गाने में कुल 30 गिनती हैं।

इस गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। मशैबल के साथ बातचीत में जब पूछा गया कि सरोज खान ने बताया था कि गाने की शूटिंग के दौरान उनके पैरों से खून निकलने लगा था, तब माधुरी ने बताया कि निकलने वाला था। एक्ट्रेस ने कहा, “नहीं, आ सकता था क्योंकि यह बहुत बड़ा सॉन्ग था।”

गाने में शामिल थी लाइव ऑडियंस

माधुरी दीक्षित ने आगे कहा था, “उन्होंने (डायरेक्टर एन. चंद्रा) पूरा महबूब स्टूडियो भर दिया था। उनके पास जूनियर आर्टिस्ट्स सिर्फ पहले 5-6 लाइन में थे। फिर उन्हें लगा कि स्टूडियो पूरा भरकर एक टॉप शॉट चाहिए। फिर उन्होंने रास्ते पर किसी को खड़ा कर दिया और बोला कि ‘पिक्चर में करना है काम, अंदर आ जाओ।’ ऐसे करके उन्होंने बहुत सारे लोगों को ऐसे ही स्ट्रीट से बुलाकर लेकर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *