‘कभी खुशी कभी गम’ का सीक्वल ला रहे हैं करण जौहर? निर्देशक बोले- ‘हर फिल्म की अपनी खामियां….’

 करण जौहर अपनी सफल फिल्मों ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ ) जैसी फिल्मों का सीक्वल ला चुके हैं। इसके अलावा वह जल्द ही प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म ‘दोस्ताना’ के सीक्वल पर भी काम शुरू करने वाले हैं।

हालांकि, इसी बीच पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि वह अपनी कल्ट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ (K3G) का सीक्वल लाने की प्लानिंग भी कर रहे हैं। अब इन खबरों पर खुद निर्देशक और निर्माता करण जौहर ने रिएक्ट करते हुए यह कन्फर्म कर दिया है कि वह शाहरुख खान और काजोल की इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं या नहीं।

कभी खुशी कभी गम’ के सीक्वल पर बोले करण जौहर

साल 2001 में रिलीज हुई करण जौहर की आइकॉनिक फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख खान और काजोल के अलावा अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन, करीना कपूर और रानी मुखर्जी जैसे सितारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से 90 और 2000 के दशक के बच्चों की कई सुनहरी यादें जुड़ी हुई हैं। हाल ही में इस फिल्म के सीक्वल पर ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत के दौरान करण जौहर ने कहा,

मैं पुरानी यादों से छेड़छाड़ नहीं करूंगा’- करण जौहर

करण जौहर ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, “मैं यूनिवर्स का बहुत आभारी (Grateful) हूं कि मैंने एक ऐसी फिल्म बनाई, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है… मैं इस चीज से बहुत खुश हूं। मैं कभी भी उस प्यार और उन पुरानी यादों से छेड़छाड़ नहीं करूंगा, क्योंकि अगर मैंने ऐसा किया, तो मैं ‘कभी खुशी कभी गम’ के सीक्वल के नाम पर खुद को मुसीबत में डाल लूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *