‘आपकी फिल्म चल नहीं पाएगी…’ Ramayana का टीजर देखकर खुश नहीं हैं सुनील लहरी, रणबीर को लेकर कही ऐसी बात

 बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बहुत जल्द नितेश तिवारी की फिल्म रामायण (Ramayana) में नजर आने वाले हैं। इसका फर्स्ट लुक टीजर मेकर्स ने हनुमान जयंती के मौके पर रिवील किया जिसके बाद से कई लोगों के रिएक्शन इस पर आ रहे हैं।

सुनील लहरी को कैसा लगा टीजर?

अभी तक दर्शकों ने इस पर मिक्स्ड रिएक्शन दिए हैं। कुछ को रणबीर का किरदार अच्छा लगा तो वहीं कुछ ने इसे वीएफएक्स वाला बाताया। इस बीच रमानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण को रोल निभा चुके सुनील लहरी ने टीजर पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि फिल्म के कुछ हिस्से उन्हें अच्छे नहीं लगे। रणबीर के चेहरे पर भगवान राम का किरदार निभाने के लिए उतनी मासूमियत नहीं है जितनी इस रोल के लिए आवश्यकता है।

क्यों अलग थी रमानंद सागर की रामायण?

उन्होंने यह भी कहा कि किसी फिल्म का मूल्यांकन केवल टीज़र के आधार पर नहीं किया जा सकता। अपने शो रामायण की बात रखते हुए उन्होंने कहा कि टीवी पर आई रामायण में भावनाएं इतनी रियल थीं कि 37-38 साल बाद भी इसे महाकाव्य का सर्वश्रेष्ठ रूपांतरण माना जाता है। यह आज भी दर्शकों से उसी तरह जुड़ता है जैसे कि सालों पहले था।

अरुण गोविल से की तुलना

सुनील लहरी ने आगे कहा कि चूंकि रणबीर एनिमल जैसी फिल्म में अल्फा मेल वाला वॉयलेंट किरदार निभा चुके हैं इसलिए ऑडियंस को उनसे कनेक्ट करने में मुश्किल हो सकती है। लोग पुरानी इमेज नहीं भुला पाएंगे। सुनील ने कहा कि रणबीर लक्ष्मण के रोल के लिए ज्यादा परफेक्ट हैं। सुनील ने आगे कहा कि मैं कोई एक्सपर्ट कमेंट नहीं दूंगा। रणबीर ठीक दिख रहे हैं लेकिन मासूमियत थोड़ी कम दिख रही है। जो शीतलता, धैर्य अरुण गोविल में थी उसकी यहां कमी लगी। हालांकि मुझे भरोसा है कि वो अपनी एक्टिंग से किरदार को जस्टिफाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *