‘हमजा’ की मुरीद हुईं Dhurandhar की ‘यलीना’, 1800 करोड़ी हीरोइन ने जमकर की Ranveer Singh की तारीफ

बॉक्स ऑफिस को हिलाने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ वो फिल्म बन गई है, जिसे सिनेमा हमेशा याद रखेगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने वो कमाल दिखाया है, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। हर तरफ रणवीर की तारीफें हो रही हैं और अब लीजिए रणवीर सिंह की तारीफों में जुटी हैं उनकी को-स्टार सारा अर्जुन।

सारा अर्जुन ने की रणवीर की तारीफ

‘धुरंधर’ (Dhurandhar) की जबरदस्त सफलता के बाद हर तरफ रणवीर को सराहना मिल रही है। वहीं फिल्म में रणवीर के साथ सारा अर्जुन की कैमिस्ट्री खूब पसंद की गई है। हाल ही में धुरंधर में रणवीर (Ranveer Singh) पत्नी यालिना जमाली का किरदार निभाने वाली सारा अर्जुन (Sara Arjun) ने उनकी खूब तारीफें की हैं।

सारा ने कहा है कि रणवीर कमाल के एक्टर हैं और को-एक्टर के रूप में तो उन्हें कोई पीछे नहीं छोड़ पाएगा। एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में सारा ने कहा कि,

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर ने कमाए 1800 करोड़

अब रणवीर की तारीफें करने वालों की फेहरिस्त लंबी है। फिल्म में रणवीर के साथ जितने भी कलाकारों ने काम किया है, लगभग सभी ने रणवीर के व्यवहार और उनके काम की तारीफ की है। वहीं फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड करीब 1800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

वहीं फिल्म (Dhurnadhar Box Office Collection) 1100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। इसके अलावा फिल्म की विदेशों में भी जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ से लेकर ‘जवान’, ‘पठान’ समेत कई फिल्मों के रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिए हैं। अब बस ‘दंगल’ का रिकॉर्ड टूटना बाकी है।

वहीं सारा अर्जुन की बात करें तो धुरंधर के बाद सारा कई फिल्मों में दिखने वाली हैं। हाल ही में खबर आई कि सारा मधुबाला की बायोपिक में दिखने वाली हैं, जिसे संजय लीला भंसाली बना रहे हैं। हालांकि इन खबरों को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *