एक दिन पूर्व इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए दो छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो क्लिप्स के मामले में एक छात्रा के स्वजन की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एवं आइटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वजन का आरोप है कि उनकी बेटी का बहला फुसलाकर जाल में फंसाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित मुस्लिम होने के बाद गांव में तनाव है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। सोमवार दोपहर दो छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित हुए।
एक दिन पूर्व इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए थे 48 वीडियो
एक के बाद एक 48 वीडियो प्रसारित होने से सनसनी फैल गई। वीडियो में दो छात्राओं और दो लड़कों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा एक 12वीं का छात्र है। दूसरा उसका दोस्त बताया गया है।। एक छात्रा के स्वजन ने पुलिस से संपर्क करके बताया कि आरोपित ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया था। वह बहाने से उसे अपने साथ लेकर गया। वहां साथी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
एक आरोपित है मुस्लिम, गांवों में तनाव की स्थिति पर पुलिस तैनात
छात्रा द्वारा विरोध करने पर आरोपित ने वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करते रहे। परेशान छात्रा ने जब आरोपित की बात मानने से इन्कार किया तो वीडियो इंटरनेट मीडिया प्रसारित कर दिए। इधर, मामला खुलने पर दोनों आरोपित गांव से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में दबिशें शुरू कीं। मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य ने बताया कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने वीडियो कब और कहां बनाए? प्रकरण में सभी दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
