रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का पहला पार्ट बीते साल दिसंबर में रिलीज हुआ था, जिसमें रणवीर सिंह से ज्यादा वाहवाही ‘रहमान डकैत’ का किरदार अदा करने वाले अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने लूटी थी।
अक्षय ने आदित्य धर की फिल्म में जिस तरह से इस किरदार को जिया है, उसने दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि, ‘रहमान डकैत’ के किरदार के लिए परफेक्ट एक्टर को ढूंढने के लिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को 2 साल का लंबा वक्त लग गया था।
2 साल बाद जाकर ‘धुरंधर’ को मिला था ‘रहमान डकैत’
मुकेश छाबड़ा ने ‘धुरंधर: पार्ट 1’ की कास्टिंग के लिए तकरीबन 2 साल का समय लगाया था और 300 एक्टर्स से ‘रहमान डकैत’ के किरदार के लिए ‘ना’ सुनी थी। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत करते हुए कहा,
रहमान डकैत को ढूंढना सबसे मुश्किल था’- मुकेश छाबड़ा
मुकेश छाबड़ा ने आगे बताया कि ‘धुरंधर’ में जिस किरदार के लिए कास्टिंग सबसे मुश्किल थी, वह रहमान डकैत का किरदार ही था। उन्होंने कहा, “हमने फिल्म के लिए कई एक्टर्स के नामों पर चर्चा की थी, लेकिन वे लगातार मना कर रहे थे। उनका कहना था कि वे किसी भी मल्टीस्टारर फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।”मुकेश छाबड़ा ने कास्टिंग पर आगे कहा
