खाना तैयार, गैस फरार! Saba Ibrahim के रेस्टोरेंट पर लटका ताला; सिलिंडर की कमी के कारण दीपिका की ननद का बिजनेस ठप

 ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तरह ही उनकी ननद सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनका खुद का यूट्यूब चैनल है, जहां वह अक्सर अपने व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ सालों में ही सोशल मीडिया पर उनका एक बहुत बड़ा और लॉयल फैनबेस बन चुका है।

दीपिका की ननद इन दिनों गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं। हालांकि, वह अपने किसी नए कंटेंट की वजह से नहीं, बल्कि अपने नए रेस्टोरेंट पर ताला लगने को लेकर सुर्खियों में आई हैं।

क्यों आई ‘खुशामदीद’ रेस्टोरेंट को बंद करने की नौबत?

सबा इब्राहिम ने हाल ही में अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में यह बताया कि वह अपना रेस्टोरेंट 15 से 20 दिनों के लिए बंद कर रही हैं। उन्होंने अचानक से इतना बड़ा निर्णय क्यों लिया, इसकी वजह भी फैंस के साथ साझा की। यूट्यूबर सबा इब्राहिम ने बताया कि बाजार में एलपीजी (LPG) और गैस सिलिंडर की किल्लत हो गई है, जिसकी वजह से उन्हें अपना रेस्टोरेंट कुछ दिनों के लिए बंद करना पड़ेगा।

सबा इब्राहिम ने बताया कि इसके अलावा, उनके रेस्टोरेंट में काफी चूहे भी हो गए थे और साफ-सफाई का इश्यू भी हो रहा था। इन्हीं सब कारणों के चलते उन्हें रेनोवेशन और इंटीरियर इंप्रूवमेंट के लिए थोड़ा समय चाहिए था। कपल ने यह भी बताया कि यह निर्णय उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्हें खाने की क्वालिटी और हाइजीन को बरकरार रखने के लिए यह कदम उठाना पड़ा है।

इतनी है सबा इब्राहिम की नेटवर्थ

सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबा इब्राहिम की कुल नेटवर्थ तकरीबन 17 करोड़ रुपये के आसपास है। उनकी इनकम का मुख्य सोर्स उनका रेस्टोरेंट ‘खुशामदीद’, यूट्यूब और ब्रांड एंडोर्समेंट्स हैं। सबा इब्राहिम अपना खुद का यूट्यूब चैनल ‘सबा का जहान’ चलाती हैं, जिस पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी इनकम 5 से 7 लाख रुपये प्रति माह है।

आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ की ननद की शादी साल 2023 में खालिद नियाज से हुई थी, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इस कपल ने साल 2025 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *