अलकराज और सबालेंका बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, इन स्टार्स को भी मिला बड़ा सम्मान

 मैड्रिड में आयोजित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2026 में टेनिस के नंबर-1 स्टार कार्लोस अलकराज और आर्यन सबालेंका को सबसे बड़ा सम्मान दिया गया है। दोनों को क्रमशः ‘स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर’ और ‘स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर’ चुना गया।

कार्लोस-सबालेंका को मिला बड़ा सम्मान

22 साल के अलकराज ने फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन जीतकर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी के रूप में ‘लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड हासिल किया।

इस जीत के बाद उन्होंने कहा कि ये सम्मान उनके लिए खास है क्योंकि वे अब लियोनेल मेसी, रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

वहीं सबालेंका ने 2025 में पूरे साल नंबर 1 रहते हुए यूएस ओपन खिताब बचाया और इस उपलब्धि के दम पर ‘स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड जीता। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि मेहनत और दबाव से जूझने का भी सम्मान है।

बाकी विजेताओं पर नजर

पेरिस सेंट-जर्मेन को ‘टीम ऑफ द ईयर’

लैंडो नॉरिस को ‘ब्रेकऑफ द ईयर’

रोरी मैकिलॉय को ‘कमबैक ऑफ द ईयर’

लैमिन यमल को ‘यंग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर’

टोनी क्रूज को ‘स्पोर्टिंग इंस्पिरेशन स्टोर्स’

नादिया कोमनेसी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट डॉक्यूमेंट’ मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *