लियोन मेसी ने ध्वस्त किया क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड रिकॉर्ड, खास लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचे

फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में से एक लियोन मेसी ने बुधवार को अपने करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ दी। मेसी आधिकारिक मैचों में 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने यह विशेष उपलब्धि इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए चैंपियंस कप मुकाबले में हासिल की। इंटर मियामी की ओर से खेलते हुए मेसी ने मैच में शुरुआती गोल दागा, लेकिन मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा।

नैशविले के लिए क्रिस्टियन एस्पिनोजा ने बराबरी का गोल किया, जिसके चलते 42वें गोल नियम के आधार पर इंटर मियामी टूर्नामेंट से बाहर हो गया। लगातार दो बार मेजर लीग सॉकर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, आठ बार बैलोन डीओर विजेता और विश्व कप चैंपियन मेसी ने हमेशा की तरह अपने बाएं पैर से यह गोल किया, जो उनके करियर की एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि साबित हुई। यह अर्जेंटीनी स्टार फुटबॉलर अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ उस खास क्लब में शामिल हो गए हैं, जहां 900 या उससे ज्यादा आधिकारिक गोल करने वाले सिर्फ दो खिलाड़ी हैं।

लियोनल मेसी रोनाल्डो के क्लब में शामिल

रोनाल्डो ने यह उपलब्धि सितंबर 2024 में हासिल की थी और फिलहाल 965 गोल के साथ शीर्ष पर हैं। मेसी ने 900 गोल का आंकड़ा 1142 मैचों में पूरा किया, जबकि रोनाल्डो ने 1236 मैचों में यह आंकड़ा छुआ था। सर्वकालिक गोल स्कोररों की सूची में ब्राजील के दिग्गज पेले 765 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि मौजूदा खिलाड़ियों में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की 690 गोल के साथ चौथे नंबर पर हैं।

मेसी के करियर का सबसे बड़ा हिस्सा स्पेन के क्लब बार्सिलोना के साथ रहा, जहां उन्होंने 2004 में पदार्पण के बाद 672 गोल किए। इसके बाद उन्होंने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएजसी) के लिए 32 गोल दागे और अब इंटर मियामी के लिए भी 81 गोल कर चुके हैं। अर्जेंटीना के लिए मेसी ने 115 गोल किए हैं। उनके लिए सबसे शानदार साल 2012 रहा, जब उन्होंने क्लब और देश के लिए कुल 91 गोल किए, जो आज भी फुटबाल इतिहास के सबसे बड़ा व्यक्तिगत रिकार्ड है।

मैत्री मैच में अर्जेंटीना की कप्तानी करेंगे मेसी

विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने के लिए प्रतिबद्ध अर्जेंटीना ने अपनी तैयारियों को पुख्ता अंजाम देने के लिए मेसी को ग्वाटेमाला के विरुद्ध 31 मार्च को होने वाले मैत्री फुटबॉल मैच के लिए टीम में शामिल किया है और वह टीम की कमान संभालेंगे। कोच लियोन स्कालोनी ने फिटनेस संबंधी दिक्कतों के कारण स्ट्राइकर लाउतोरो मार्टिनेज, डिफेंडर लिसेंड्रो मार्टिनेज और मिडफील्डर जियोवानी लो सेल्सो को टीम में नहीं रखा है। तीन बार की चैंपियन अर्जेंटीना को विश्व कप में अल्जीरिया, आस्टि्रया और जार्डन के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *