Brock Lesnar ने WWE से ले लिया संन्यास? रेसलमेनिया 42 में हार के बाद फैंस को कर दिया भावुक-VIDEO

ब्रॉक लेसनर, जिन्हें WWE में ‘द बीस्ट इनकार्नेट’ के नाम से जाना जाता है। वह हमेशा महान खिलाड़ियों में ही गिने जाएंगे, क्योंकि उनका शानदार रिकॉर्ड और इस प्रमोशन में एक अद्भुत करियर रहा है, लेकिन एक समय आता है जब करियर से संन्यास लेना ही पड़ता है।

ऐसा ही ओबा फेमी से अपनी हार के बाद माना जा रहा है कि ब्रॉक लेसनर अपने रेसलिंग करियर को अलविदा कहने को तैयार हैं।  ओबा के खिलाफ मिली हार के बाद वो भावुक नजर आए और उन्होंने एक इशारा किया, जिसने तुरंत पूरे एरिना का माहौल बदलकर रख दिया।

ब्रॉक लेसनर ने लिया WWE से संन्यास?

दरअसल, ये पल ओबा फेमी से हार के तुरंत बाद आया। फेमी ने पहले लैसनर के सिग्नेचर मूव  ‘F5’ को झेलने के बाद एक ‘चोकस्लैम’ और फिर अपने घातक फॉल फ्रॉम ग्रेस के साथ लैसनर को पिन किया। ओबा ने ब्रॉक को एकतरफा मैच में हराकर हर किसी को हैरान कर दिया। मैच में मिली हार के बाद ब्रॉक लेसनर उठकर बैठे, सामने देखा और फिर धीरे-धीरे अपने दस्ताने उतार दिए।

इसके बाद एक ठहराव आया और फिर उन्होंने अपने जूते भी उतार दिए। दोनों को रिंग के बीच में रखा, मैट को चूमा और पॉल हेमन को गले लगाया। जाते समय दर्शकों का अभिवादन किया और उनके इस व्यवहार के बाद से फैंस हैरान हुए और उनके संन्यास को लेकर अटकलें तेज होने लगी।

हमेशा ये देखा गया है कि जब कोई रेसलर अपना इन-रिंग गियर रिंग में उतार कर रिंग में रखता है, तो वह रिटायर हो जाता है। इस तरह लेसनर को लेकर भी ये माना जा रहा है। रेसलेमानिया 42 ने जब अपने दस्ताने और जूते उतारे तो वो इमोशनल नजर आए। उन्होंने इसके जरिए ये बता दिया कि अब वो रिंग में नहीं आने वाले हैं। पॉल हेमन के साथ लेसनर बैक्स्टेज गए और फैंस से उन्होंने हाथ भी मिलाया।

WWE के दिग्गज कर्ट एंगल ने एक्स पर लिखा, “लव यू, मेरे भाई। तुम्हारे जैसा कोई दूसरा नहीं होगा। रिटायरमेंट का आनंद लो, ब्रॉक,”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *