हॉकी इंडिया ने शिविर के लिए चुने 36 पुरुष खिलाड़ी, फिटनेस से लेकर इन फील्‍ड में होगा सुधार

 हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में 20 अप्रैल से नौ मई तक लगाए जाने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए सोमवार को 36 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की। इस कोचिंग शिविर में टीम संयोजन, फिटनेस और मैच की परिस्थितियों की तरह अभ्यास सत्र आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

यह शिविर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत को इस साल एफआइएच प्रो लीग 2025-26 के यूरोपीय चरण, विश्व कप और एशियाई खेलों में भाग लेना है। इस शिविर में उन विभागों की पहचान की जाएगी जिनमें टीम को और बेहतर बनने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *