सोशल मीडिया की दुनिया हर पल बदलती रहती है और इसके साथ ही हमारे फोटो खिंचवाने के तरीके भी बदल जाते हैं। अगर आप अभी भी सेल्फी लेते समय डक फेस बना रहे हैं, तो रुक जाइए।
अब समय आ गया है कि आप इस पुराने स्टाइल को बाय-बाय कह दें, क्योंकि इंटरनेट पर एक नया स्टाइल धूम मचा रहा है, जिसे जेन-जी पाउट कहा जा रहा है। आइए जानें क्या है यह जेन-जी पाउट और आप कैसे इसे कर सकते हैं।
क्या है यह नया जेन-जी पाउट?
जेन-जी पाउट सेल्फी लेने का एक ऐसा तरीका है जो पुराने स्टाइल से काफी अलग है। जहां डक फेस में होंठों को बहुत ज्यादा बाहर निकाला जाता था, वहीं जेन-जी पाउट में ऊपर के होंठ पर फोकस दिया जाता है और निचले होंठ को थोड़ा अंदर की तरफ दबा लिया जाता है। इससे चेहरे पर एक शार्प और अनइम्प्रेस्ड एक्सप्रेशन आता है। यह स्टाइल बनावटी दिखने के बजाय चेहरे पर कंट्रोल्ड और बैलेंस्ड लुक देता है।
सीरियस लुक पसंद कर रहे हैं लोग
यह नया ट्रेंड खेलकूद वाले और मजाकिया डक फेस से हटकर थोड़ा गंभीर और नॉन-शलांट दिखने वाला है। यह बदलती फैशन पसंद को दिखाता है, जहां अब लोग खुद को ज्यादा कम्फर्टेबल और शांत दिखाना चाहते हैं। यह दिखावे वाली खुशी के बजाय चेहरे पर एक न्यूट्रल एक्सप्रेशन रखने पर फोकस करता है, जो आजकल के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
सेलिब्रिटीज को भी आ रहा है पसंद
इस ट्रेंड को लोकप्रिय बनाने में सीलेब्रिटीज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का बड़ा हाथ है। लिली-रोज डेप, रेचेल सेनॉट और एरियाना ग्रीनब्लाट जैसी सिलेब्रिटीज को अक्सर इसी पाउट के साथ देखा जाता है। यह लुक अक्सर जेन-जी स्टेयर के साथ जोड़ा जाता है। कुल मिलाकर, जेन-जी पाउट युवाओं की उस पसंद के बारे में बताता है कि अब वे अपनी डिजिटल इमेज को नेचुरल बनाए रखना चाहते हैं।
बदलते ब्यूटी स्टैंडर्ड
जेन-जी पाउट सिर्फ एक सेल्फी पोज नहीं है, बल्कि यह बदलती हुई सुंदरता की परिभाषा को भी दिखाता है। यह दिखाता है कि कैसे नई पीढ़ी अब बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिए गए एक्सप्रेशन के बजाय कंट्रोल्ड एक्सप्रेशन को पसंद कर रही है। इस पाउट से लोग अपनी ऐसी इमेज बना रहे हैं, जो दिखावटी लगने के बजाय ज्यादा नेचुरल लगे।
कैसे पाएं यह परफेक्ट लुक?
अगर आप भी इस ट्रेंड को आजमाना चाहते हैं, तो हैवी मेकअप के बजाय लाइट मेकअप लुक पर ध्यान दें। जेन-जी पाउट के लिए होंठों का नेचुरल और हाइड्रेटेड दिखना जरूरी है। बहुत शार्प लिप लाइनर और लिपस्टिक के बजाय हल्के टिंट और ग्लॉस का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। होंठों के किनारों को थोड़ा ब्लर रखा जाता है, ताकि फिनिश बिल्कुल नेचुरल लगे।
