भीड़ में बुरी तरह फंसे Salman Khan, अचानक गुस्से में दे दिया इस शख्स को धक्का; Video हुआ वायरल

सलमान खान के चाहने वालों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ जहां भी जाते हैं, वहां उनके फैंस भाईजान की एक झलक देखने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं।हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां जान से मारने की मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान भारी भीड़ में बुरी तरह से फंस गए। लगातार बढ़ती भीड़ देखकर ‘मातृभूमि’ एक्टर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

काफी समय तक खुद को शांत रखने वाले सलमान खान ने अचानक ही भीड़ से बाहर निकलने के लिए एक शख्सको धक्का दे दिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भारी भीड़ में सलमान खान ने दिया धक्का

बीते दिनों सुपरस्टार सलमान खान मुंबई के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में ‘प्रेसिडेंट कप 2026’ के इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट में उनके अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। इसी इवेंट से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद डेथ थ्रेट्स के बीच भाईजान की सिक्योरिटी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल, सलमान खान जैसे ही मंच से नीचे आए, वैसे ही उन्हें भीड़ ने घेर लिया और लोग उनके साथ सेल्फी क्लिक करने लगे। काफी समय तक तो सलमान खान ने खुद को शांत रखा, लेकिन एक समय के बाद उन्होंने बिना किसी फैन को छुए अपने ही सिक्योरिटी गार्ड को हाथ से आगे की तरफ धक्का दे दिया और बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। इस वीडियो में अभिनेता के चेहरे पर गुस्सा साफ-साफ झलक रहा है।

वीडियो देखने के बाद भड़क उठे फैंस

सलमान खान को जान से मारने की मिल रही धमकियों के बीच इस तरह से उनका भीड़ में फंसना फैंस की चिंता बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इवेंट के अरेंजमेंट और साथ ही सलमान खान की Y+ (वाई प्लस) सिक्योरिटी को लेकर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “भाईजान बहुत ही गुस्से में नजर आ रहे हैं।”

दूसरे यूजर ने लिखा, “अब लोग ऐसा जाहिलपन करेंगे तो भाईजान को गुस्सा तो आएगा ही ना, कितना शांत रहेंगे वह यार।” वहीं, एक अन्य यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, “शेरा कहां है और सलमान खान की Y+ सिक्योरिटी का क्या हुआ?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *