आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) इन दिनों सुर्खियों में है। एक ओर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है, दूसरी ओर बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
अल्लू अर्जुन से लेकर महेश बाबू और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की। अब कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने एक पोस्ट शेयर किया है जो आदित्य धर की ‘पीक डिटेलिंग’ से हैरान हो गए हैं।
धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद आदित्य धर अपनी ‘पीक डिटेलिंग’ को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहे। अब ऋषभ शेट्टी भी उनकी पीक डिटेलिंग से हैरान रहे। उन्होंने एक्स हैंडल पर धुरंधर 2 का रिव्यू करते हुए फिल्म के बारे में अपना रिएक्शन दिया है।
रवि तेजा का धुरंधर 2 पर पोस्ट
ऋषभ शेट्टी के अलावा रवि तेजा ने भी धुरंधर 2 की तारीफ की है। रवि ने एक्स हैंडल पर लिखा, “धुरंधर: द रिवेंज देखना एक जबरदस्त अनुभव रहा। रणवीर सिंह स्क्रीन पर एकदम आग लगा रहे हैं। कास्ट और क्रू के हर सदस्य ने स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। राकेश बेदी जी का खास जिक्र करना चाहूंगा, उन्होंने बहुत शानदार अभिनय किया है।”
रवि तेजा ने भी आदित्य की डिटेलिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आदित्य को सलाम जिन्होंने इतनी बारीकी से इस फिल्म की परिकल्पना की और उसे साकार किया। इस फिल्म के लिए आपने जो जबरदस्त रिसर्च, तैयारी और मेहनत की है, आप सचमुच हर तारीफ के हकदार हैं। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।”
