ट्रंप, एल्बनीज और स्टार्मर… 3 प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों का देश के नाम संबोधन, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और उसके बढ़ते असर के बीच आज दुनिया की नजर तीन बड़े देशों के नेताओं पर टिकी हुई है। ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के प्रमुख अपने-अपने देशों को संबोधित करने वाले हैं।

यह कदम इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि युद्ध के साथ-साथ तेल और गैस की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है।

ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के PM करेंगे संबोधित

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज आज शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन भारतीय समय के अनुसार दोपहर करीब 2.30 बजे होगा। वह अपने भाषण में सरकार की रणनीति बताएंगे और लोगों से ईंधन बचाने की अपील कर सकते हैं।

वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देश को संबोधित करेंगे। उनका यह बयान भारतीय समय के अनुसार दोपहर में आने की संभावना है, जिसमें वे युद्ध और बढ़ती महंगाई से निपटने के उपायों पर बात करेंगे।

महंगाई और फ्यूल संकट पर रहेगा फोकस

ब्रिटेन में युद्ध के कारण ईंधन की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं और एक सामान्य कार में ईंधन भरवाने का खर्च 100 पाउंड से ज्यादा हो गया है। सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि वह महंगाई से राहत देने के लिए कदम उठा रही है।

ऊर्जा नियामक के अनुसार, फिलहाल ऊर्जा बिल में कुछ कमी आई है, लेकिन आने वाले महीनों में फिर से बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से सरकार पर लोगों को राहत देने का दबाव बढ़ गया है।

ट्रंप भी करेंगे संबोधित

उधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भी आज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे होगा। वे युद्ध की स्थिति और आगे की रणनीति पर अपडेट देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *