ऋषभ शेट्टी की फिल्म में हुई Dhuradhar 2 के खूंखार विलेन की एंट्री, मचाएगा फुल ऑन धमाल

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल के हाथों एक बड़ी सफलता लगी है। फिल्म में उन्होंने मुख्य खलनायक मेजर इकबाल का रोल निभाया है जिसकी काफी ज्यादा तारीफ भी हुई है।

ऋषभ शेट्टी हैं फिल्म के लीड एक्टर

अब खबर है कि एक्टर बहुत जल्द ऋषभ शेट्टी के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। इस फिल्म में ऋषभ लिजेंड मराठा किंग के रोल में नजर आएंगे। हम बात कर रहे हैं प्राइड ऑफ भरात: छत्रपति शिवाजी महाराज (The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj) की। इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण संदीप सिंह ने किया है, जो थिएटर निर्देशन में उनका पहला कदम है।

फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी रवि वर्मन की है जिनके साथ में एक हाई-प्रोफाइल टेक्निकल टीम काम करेगी। फिल्म की शूटिंग 2026 के सेकेंड हाफ में शुरू हो सकती है। यह फिल्म शिवाजी महाराज के साहस, युद्ध कौशल और मुगल साम्राज्य के खिलाफ उनके संघर्ष की एक गौरवशाली गाथा होगी।

अर्जुन रामपाल के आने वाले प्रोजेक्ट्स

वहीं बात अगर अर्जुन रामपाल की करें तो एक्टर के पास अभी अन्य प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं। ‘धुरंधर 2’ के बाद वह इम्तियाज अली की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘ओ साथी रे’ में अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास ‘3 मंकीज’, ‘पेंटहाउस’, ‘पंजाब 95’, ‘ब्लाइंड गेम’ और ‘बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ जैसी कई फिल्में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *