आगरा में एक दिन में 10.27 लाख लीटर पेट्रोल की हुई बिक्री, टूटे सारे रिकॉर्ड

 पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह का असर कम नहीं हो रहा है। शनिवार को पेट्रोल और डीजल की बिक्री ने रिकॉर्ड बना दिया है। एक दिन में 10.27 लाख लीटर पेट्रोल और 22.73 लाख लीटर डीजल की बिक्री हुई है।

आपूर्ति विभाग का दावा है कि पेट्रोल-डीजल का भरपूर स्टॉक है। विभागीय टीम ने आधा दर्जन पंपों की जांच की। जिले में 374 पेट्रोल पंप हैं। शुक्रवार को 8.40 लाख लीटर पेट्रोल और 20.37 लाख लीटर डीजल की बिक्री हुई थी।

शनिवार को ग्राहकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ। सुबह से लेकर शाम तक पंपों में वाहन चालक पहुंचे। एक दिन में 1.47 लाख लीटर पेट्रोल की बिक्री हुई। दिनभर में 10.27 लाख लीटर पेट्रोल बिका। इसी तरह से 1.36 लाख लीटर डीजल की बिक्री हुई।

कुल 22.73 लाख लीटर डीजल बिका। आपूर्ति विभाग की टीम ने शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, ताजनगरी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों की जांच की। डीएसओ आनंद सिंह ने बताया कि 27.49 लाख लीटर पेट्रोल और 41.62 लाख लीटर डीजल का स्टाक मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *