ओलंपिक 2028 में भारत जीतेगा गोल्ड मेडल? साइना नेहवाल ने की बड़ी भविष्यवाणी

भारत की पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी साइन नेहवाल ने ओलंपिक 2028 को लेकर अपने विचार साझा किया है। उनका कहना है कि भारत में बहुत टैलेंट मौजूद है, जो ओलंपिक में मेडल ला सकते हैं। नेहवाल ने इस दौरान लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु जैसे खिलाड़ियों की खूब तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों के नाम गिनाए, जिनसे उन्हें भविष्य में अच्छा खेल दिखाने की उम्मीद है।

साइना ने ये बातें गर्व8 स्पोर्ट्स के Regalia CXO पिकल बॉल लीग लॉन्च के दौरान की है। उन्होंने इस लीग के सफल होने की भी कामना की है। साइना का कहना है कि उम्मीद है कि ये लीग भविष्य में अच्छा करेगी। बैडमिंटन स्टार ने लीग से जुड़ने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। इस लीग को वरिष्ठ कॉर्पोरेट लीडर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह अनोखी पहल तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेल पिकल बॉल के साथ उच्च स्तर के बिजनेस नेटवर्किंग को जोड़ती है। इसी के लॉन्च मौके पर नेहवाल ने दैनिक जागरण को दिए गए इंटरव्यू के दौरान अपनी बातें रखी हैं।

ओलंपिक 2028 को लेकर साइना नेहवाल का बयान

ओलंपिक 2028 में भारत के मेडल जीतने की संभावनाओं पर बात करते हुए नेहवाल ने कहा, “पीवी सिंधु अभी भी खेल रही हैं और अच्छा कर रही हैं। बैडमिंटन में हैं और वे बहुत सारे रिजल्ट लेकर आई हैं। हम दोनों हमेशा से ही रिजल्ट लाते रहे हैं। हम दोनों लगभग सभी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल या फाइनल में रहते थे। इसके अलावा मेंस में भी कई खिलाड़ी होते थे। हालांकि, पिछले 3-4 सालों से मुझे लगता है कि वैसा ग्रुप देखने को नहीं मिला है। हमारा पहले एक मजबूत ग्रुप था, जिसमें मैं, सिंधु, श्रीकांत, प्रणॉय, हम सब अच्छा परफॉर्म कर रहे थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *