आगरा: गैराज में लगी आग से चार गाड़ियां जलकर हुईं राख, लपटों की चपेट में आकर दो लोग झुलसे

 कस्बा फतेहाबाद में रविवार को एक गैराज में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर एक ईको वैन, एक कार, एक अन्य वैन और एक बाइक जलकर खाक हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की लपटें तेजी से फैल गईं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में गैराज के भीतर खड़े वाहन धू-धू कर जलने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें बढ़ती चली गईं। हादसे में गैराज मालिक सनी और उनके पार्टनर आमिर झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

फायर विभाग की टीम कारण जानने में जुटी

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग भड़की हो सकती है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *