23 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर छाई Tere Naam, 2 दिन में ही सलमान की फिल्म के कलेक्शन ने मचाई तबाही

 बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट फिल्म तेरे नाम (Tere Naam Re Release) फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने दो दिनों में ही ताबड़तोड़ कलेक्शन कर लिया है।

तेरे नाम सलमान खान की कल्ट मूवी है। सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को री-रिलीज करने की डिमांड काफी समय से हो रही थी। आखिरकार 27 फरवरी 2026 को इसे 23 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर उतारा गया।

द केरल स्टोरी 2 को दी टक्कर!

द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड से टक्कर लेते हुए तेरे नाम सिनेमाघरों में आई और इसने आते ही धमाकेदार कलेक्शन कर लिया। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी कलेक्शन ठीक-ठाक रहा।

तेरे नाम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पिंकविला के मुताबिक, तेरे नाम ने पहले दिन री-रिलीज में करीब 25 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन शनिवार को भी फिल्म की कमाई इतनी ही रही। यानी कि दो दिन के अंदर तेरे नाम ने री-रिलीज में 50 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

शुक्रवार और रविवार को कमाई का ये नंबर देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि रविवार को फिल्म अच्छा कारोबार कर सकती है। हालांकि, भारत का टी20 वर्ल्ड कप मैच कहीं तेरे नाम के आंकड़े बिगाड़ न दे। खैर, तेरे नाम ने 90s के ऑडियंस को क्रेजी कर दिया है।

टॉक्सिक-धुरंधर 2 से पहले हट जाएगी तेरे नाम

बताया जा रहा है कि तेरे नाम रणवीर सिंह की धुरंधर और टॉक्सिक की रिलीज तक ही सिनेमाघरों में रहेगी। दोनों फिल्में 19 मार्च 2026 को रिलीज होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *